चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि मोहाली और अमृतसर में काले बादलों के कारण दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। वहीं, खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। इधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की शिमला से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दोपहर के वक्त चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और जालंधर में तेज बारिश शुरू हो गई। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में ओले गिरने की खबर है। मौसम विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोपहर तक इन जिलों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूल भरी आंधी (तूफान) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी : खुले में न जाएं
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर आने-जाने वाली 2 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। पहाड़ों पर भी मौसम सख्त है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। एहतियात के तौर पर मनाली में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
- सीहोर में अवैध राशि मांगने के आरोपी पटवारी पर गिरी गाज, SDM ने किया निलंबित
- ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी या डीलर की गद्दी?’ कांग्रेस के इस तंज से सत्ता के गलियारों में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
- भ्रष्ट भाजपाई अपने आप के अलावा…अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, CM और उनके प्रदेश अध्यक्ष का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
- ट्रेन से कटकर युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस



