चंडीगढ़। पंजाब में जल्दी ही मौसम करवट लेने वाला है। बारिश की संभावना के साथ एक बार फिर से हवाओं के प्रदूषण कम होने की संभावना बन सकती है। दिवाली के बाद से पंजाब में हवाएं अधिक प्रदूषित महसूस हो रही थी ऐसे में लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से सक्रिय होगा। इसका मुख्य असर जम्मू-कश्मीर में रहेगा, लेकिन 5 और 6 नवंबर को इसका प्रभाव पंजाब के अधिकांश हिस्सों पर भी देखने को मिलेगा। इन दिनों राज्य में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
जानकारों के अनुसार अगर बारिश होती है, तो पंजाब को प्रदूषण से राहत मिलेगी। बारिश वायु में मौजूद प्रदूषक कणों को शांत करेगी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होगा। फिलहाल, पंजाब के सभी शहरों में AQI 100 से ऊपर है, जबकि बठिंडा में यह 205 दर्ज किया गया है।

मौसम में बदलाव के साथ राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन रातें अभी भी सामान्य से ज़्यादा गर्म हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान मानसा में 32.3 डिग्री, जबकि सबसे कम गुरदासपुर में 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज़्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह असामान्य गर्मी चिंता का विषय बनी हुई है।
- मास्टरकर्मियों की तनख्वाह में सेंध! निगम के वेतन भुगतान में बड़ा खेल, 2 पर FIR; आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त
- NEET आंदोलन: बिहार की जेलों से रिहा हुए 350 छात्र, बोले- अपराधियों जैसा हुआ बर्ताव, दी गईं गालियां
- CG Morning News: CM साय करेंगे PM मोदी से मुलाकात… PCC चीफ बैज की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस… वाराणसी से पवित्र मिट्टी और जल का कलश पहुंचेगा रायपुर… पढ़ें और भी खबरें
- Delhi Morning Brief: कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई
- राज्यसभा में पास हुआ Anti-Paper Leak Bill, CM योगी बोले- मील का पत्थर सिद्ध होगा यह विधेयक


