शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में दूसरा स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। रविवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओले गिरने की संभावना है।
READ MORE: MP Morning News: युवा विधायकों का आज राजधानी में लगेगा जमावड़ा, स्टार्टअप योजना के तहत उद्यमियों को आज मिलेगी करोड़ों रुपए की सौगात, मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और सागर समेत प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में आज से बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में ओलावृष्टि का खतरा सबसे ज्यादा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इस सिस्टम का असर 2 अप्रैल तक रहेगा।
READ MORE: 30 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र अर्पित कर ड्राईफ्रूट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 मार्च को ग्वालियर, भिंड और दतिया में ओले पड़ने की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य संभागों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे पहले रविवार को ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन का तापमान कुछ डिग्री गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस अनियमित मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि मार्च में फसलें पकने की तैयारी में होती हैं।


