चंडीगढ़. पंजाब में अब लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. तेज धूप के साथ लोगों को गर्मी का अब एहसास होने लगा है. आने वाले दिनों में मौसम को लेकर बदले जाने की संभावना जताई जा रही हमौसम विभाग में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 14 मार्च के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते 15 मार्च के आसपास कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं इसके बाद 14, 15 और 16 मार्च को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जगहों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि तापमान में इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पर लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
