पंजाब में बीते कई दिनों से थड़ी कहर बरसा रही है। इसके बीच कई जिलों में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Punjab SDMA) की ओर से जारी इस चेतावनी में अगले 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज सतही हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
मौसम बदलने के साथी लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। अलर्ट के अनुसार अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ हवा चलने की आशंका जताई है।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर

