Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच अचानक मौसम बदल गया। देर रात तेज आंधी तूफान के साथ हुई हल्की बूंदा बांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे दी। भोपाल समेत कई शहरों में मौसम ने यू टर्न लिया। मौसम विभाग ने आज लू की जगह बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 47 जिलों में गरज-चमक के आसार भी हैं। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बता दें कि खजुराहो-नौगांव में 47 डिग्री तक पारा पहुंच गया था। 

फिलहाल हलकी बारिश से काफी राहत है और नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 48 घंटों से प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी है। जिस जिले में सबसे ज्यादा पानी गिरा वह टीकमगढ़ जिला है। वहीँ दतिया और नौगांव में भी जमकर बदरा बरसे हैं। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, गुना, धार, रतलाम, सागर, सतना, रीवा, देवास, झाबुआ, मंदसौर, बैतूल और बालाघाट समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m