बीते दिन से हो रही बारिश के कारण पंजाब में अब मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को राहत की सांस दी है। आने वाले दिनों बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिससे आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में भारी बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
- वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: रहवासियों की आंखों में जलन की शिकायत, तेज बदबू से मची अफरा-तफरी
- Police Transfer News: थाना प्रभारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश…
- कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं! महिला की रहस्मयी तरीके से मौत, शक के घेरे में ससुराल पक्ष, PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
- अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है… भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- संत अपमानित किए जा रहे, सौदागर की तरह काम करती है BJP, इनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना
- ट्रंप की टीम में फूट! US इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर अब भी एक्टिव, जाने पूरी बात

