बीते दिन से हो रही बारिश के कारण पंजाब में अब मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को राहत की सांस दी है। आने वाले दिनों बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिससे आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में भारी बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

