चंडीगढ़ : पंजाब में आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि 13 सितंबर को सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। साफ मौसम के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और मरम्मत कार्य तेज कर दिए गए हैं। टूटे और कमजोर बांधों की मरम्मत का काम जोरों पर है।
मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक की भविष्यवाणी में बताया कि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और रूपनगर में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह भी मौसम का यही रुख रहने की उम्मीद है।
तापमान की बात करें तो औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समराला में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!
- मिस्र की संसद ने दी राष्ट्रपति अब्देल फतह को हरी झंडी, सऊदी को मिलेगा मिलिट्री सपोर्ट

