जालंधर। पंजाब में मौसम अपना कहर बरपा रहा। घने कोहरे के साथ अब बारिश के भी आसर नजर आ रहे हैं।रविवार को भी घनी धुंध में दृश्यता बेहद कम होने से चार जिलों में कई वाहन टकरा गए। हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल हैं।
22 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में 1.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। अमृतसर सबसे ठंडा रहा। अमृतसर का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। वहीं बेहद घने कोहरे से अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 15 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, लुधियाना में 50 मीटर और गुरदासपुर में 100 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में 22 जनवरी से तीन दिनों के लिए 11 जिलों में कईं जगहों पर तेज हवाएं चलने, आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला जिला शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने इससे पहले सोमवार व मंगलवार के लिए पंजाब में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है.
- ‘बैक फुट’ पर सऊदी अरब! हूतियों के साथ युद्ध विराम के लिए 1 अरब डॉलर कि की पेशकश, ईरान हुआ गदगद
- कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
- Haryana Morning News : सरकारी यूरिया के गोदाम पर छापा, 900 कट्टे बरामद, डेंगू के 774 से ज्यादा मामले,5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, भारी बारिश का अलर्ट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- BJP के खिलाफ कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
- CG Breaking News : ‘सुशील विला’ पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

