भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, जानिए लक्षण
आजकल ब्लड कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में हर 5 मिनट में ब्लड कैंसर का एक नया मामला सामने आ रहा है.
जानिए इसके शुरुआती लक्षण, बचाव के आसान तरीके
ब्लड कैंसर खून से जुड़ी एक बीमारी है. इसमें शरीर की कुछ खून की कोशिकाएं ठीक से काम नहीं करती हैं.
इसका असर शरीर की ताकत और बीमारियों से लड़ने की क्षमता पर पड़ सकता है.
यह बीमारी बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक किसी को भी हो सकती है.
अगर बिना किसी वजह के कई दिनों तक बुखार रहे, हर समय थकान महसूस हो, बार-बार बीमारी हो, शरीर पर नीले निशान दिखने लगें
नाक या मसूड़ों से खून आने लगे या अचानक वजन कम होने लगे, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.
जरूरी नहीं कि ये लक्षण सिर्फ ब्लड कैंसर के हों, लेकिन इन्हें नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए.
UPI Without Internet: अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, जानिये कैसे…
Learn more