UPI Without Internet: अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, जानिये कैसे...

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऐलान किया कि वो एक ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है

जिससे बिना इंटरनेट के भी दुकानों, फ्लाइट और अंडरग्राउंड मेट्रो में UPI पेमेंट किया जा सकेगा.

अगर ये सुविधा शुरू होती है, तो खराब नेटवर्क या इंटरनेट न होने की वजह से पेमेंट फेल होने की समस्या मानो खत्म ही हो जाएगी.

ये नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन पर बेस्ड होगा, यानी आपको QR Code स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बस अपने NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को मशीन पर टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगा.

शुरुआत में इससे एक बार में 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा.  इसके लिए पहले यूजर को इंटरनेट रहने के दौरान अपने UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे.

Delhi High Court: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक…