Delhi High Court: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक...

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी पत्नी गीतांजलि की याचिका पर वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने ये फैसला सुनाया है.

उन्होंने याचिका में आरोप लगाया था कि उनके पति को उनकी इच्छा के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है

परिवार को सरकारी चिकित्सा प्रणाली पर भरोसा नहीं है. उन्होंने वांगचुक को अपनी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी.

सोनम वांगचुक बीते 24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें जंतर-मंतर से जबरदस्ती उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था.

उन्होंने अपना अनशन खत्म करने के लिए शर्तें रखी थीं, जिन्हें पूरा नहीं किया गया.

CJP Protest: इंसानी शरीर पर कैसा पड़ता है आंसू गैस गोले का असर?