Pitru Paksha 2026 में बन रहा अनोखा संयोग, शनिवार से शुरुआत और समापन

इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध से मानी जा रही है

प्रतिपदा श्राद्ध 27 सितंबर से आरंभ होगा और 10 अक्टूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. यानी शुरुआत भी शनिवार और अंतिम दिन भी शनिवार

पितृपक्ष के अधिकांश समय वक्री शनि मीन राशि के रेवती नक्षत्र में रहेंगे. रेवती 27 नक्षत्रों में अंतिम नक्षत्र है, इसलिए ज्योतिषीय परंपरा में इसे यात्रा की पूर्णता, समापन और अगले चरण की ओर बढ़ने से जोड़ा जाता है

शनि 9 अक्टूबर की शाम रेवती से वक्री होकर उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे, यानी सर्वपितृ अमावस्या से ठीक पहले यह परिवर्तन होगा

अंतिम दिन, 10 अक्टूबर की सर्वपितृ अमावस्या स्वयं शनिवार को पड़ रही है, इसलिए यह शनिश्चरी अमावस्या भी होगी। पंचांग स्रोत 10 अक्टूबर को अमावस्या और शनिवार दोनों की पुष्टि करते हैं

उबले आलू से मिनटों में बनाएं रसीली और क्रिस्पी जलेबी, नोट करें रेसिपी