यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी चुनाव 2027 से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहरा सकते हैं.

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में रथ यात्रा निकालेंगे. यह रथ यात्रा सितंबर 2026 में निकाली जा सकती है.

साल 1990 के 25 सितंबर में ही राम मंदिर के लिए चर्चित रथ यात्रा निकाली गई थी.

अखिलेश की रथ यात्रा अयोध्या, मथुरा या काशी से शुरू हो सकती है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर के पहले सप्ताह से पूरे प्रदेश में 'समाजवादी पीडीए रथ यात्रा' शुरू करने की तैयारी में हैं.

रथ यात्रा से पहले 15 दिन के लिए क्यों बंद होता है जगन्नाथ मंदिर?