भारत का ऐसा गांव जहां हर घर में बोली जाती है संस्कृत
भारत में भाषाओं और बोलियों की कोई कमी नहीं है. हर राज्य, हर क्षेत्र की अपनी अलग भाषा और बोली है
लेकिन कर्नाटक में एक ऐसा गांव भी है, जहां आज भी लोगों की रोजमर्रा की बातचीत की भाषा संस्कृत है.
इस गांव का नाम है मत्तूर, जो अपनी इसी खासियत की वजह से पूरे देश-दुनिया में मशहूर है.
मत्तूर गांव कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है, जो बेंगलुरु से करीब 320 किलोमीटर की दूरी पर है.
यह गांव तुंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. इस गांव में करीब 300 परिवार रहते हैं
और खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर परिवारों के घर-घर में बातचीत की भाषा संस्कृत ही है.
कौन है चीन का सबसे अमीर आदमी, मुकेश अंबानी से ज्यादा पैसा या कम?
Learn more