Apple CEO Change: एप्पल में बड़ा फेरबदल, जॉन टर्नस बने नए CEO

दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी एप्पल में नेतृत्व स्तर पर अहम बदलाव किया गया है.

यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते दौर से गुजर रही है. मौजूदा CEO टिम कुक 1 सितंबर को पद छोड़ेंगे

कौन हैं एप्पल के नए CEO जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस एप्पल में काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं और उन्होंने करीब 2001 में कंपनी जॉइन की थी.

पिछले करीब 25 सालों में उन्होंने प्रोडक्ट डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े कई बड़े रोल संभाले हैं

एप्पल से पहले उनका अनुभव वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में रहा है. उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है.

करियर ग्रोथ की बात करें तो 2013 में वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में उन्हें कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल किया गया.

रानी हार, खुली जुल्फें और मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से ढाया कहर