Banarasi Tomato Chaat: कैसे बनती है बनारस की मशहूर टमाटर वाली चाट? जानिये

बनारस की गलियों में मिलने वाली मशहूर टमाटर चाट खाई है, तो उसके खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद को शायद ही भूल पाए होंगे.

यह डिश टमाटर और उबले आलू से तैयार की जाती है. चलिए जानते है रेसिपी

इस चाट को बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए लाल टमाटर चुनें इसके साथ उबले हुए आलू, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा-सा घी तैयार रखें. ऊपर से डालने के लिए नमक पारे या नमकीन मिक्सचर

सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी गर्म करें और उसमें कटे हुए टमाटर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.  टमाटर नरम होकर जब अपना रस छोड़ने लगें, तब इसमें मैश किए हुए उबले आलू मिला दें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं

कुछ मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाएगा और सभी मसालों का स्वाद इसमें अच्छी तरह घुल जाएगा. तैयार मिश्रण के ऊपर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी और थोड़ा-सा पिघला हुआ देसी घी डालें. 

फिर ऊपर से नमकीन मिक्सचर या नमक पारे, बारीक कटा हरा धनिया और चाहें तो थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं.  यही टॉपिंग इस चाट को खास बनाती है और हर बाइट में अलग स्वाद देती है.

आंध्र प्रदेश के इस रहस्यमयी जंगल में विराजते हैं भगवान नरसिंह के 9 रूप