Instamart पर करें बुकिंग, जानिये मिनटों में कैसे घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर

देश की दिग्गज सरकारी तेल कंपनी HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हाथ मिलाया है.

दोनों ने देश की पहली ऑन-डिमांड लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू करने का ऐलान कर दिया है.

आने वाले समय में Swiggy Instamart ऐप के जरिए ऑन-डिमांड LPG गैस सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे.

यह एक नेक्स्ट जेनरेशन का 10 किलो का कम्पोजिट LPG सिलेंडर है, जिसकी बॉडी ट्रांसपरेंट और पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर से 50% तक हल्की होगी.

इसमें आप समय-समय पर चेक कर पाए्ंगे कि अब सिलेंडर में गैस का लेवल कितना है.

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों का ख्याल रखते हुए प्लेटफॉर्म पर 5 किलो वाला स्टैंडर्ड मेटल LPG सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में ये दिलचस्प बातें, कौन बनाता है रथ