Dhirendra Krishna Shastri 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 जुलाई 2026 को अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.

उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से निकलकर देश-विदेश में अपनी कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए पहचान बनाने वाले धीरेंद्र शास्त्री आज सनातन धर्म के चर्चित चेहरों में गिने जाते हैं.

इस वर्ष धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन को सेवा और समाजहित से जोड़ने का निर्णय लिया है.

बागेश्वर धाम की ओर से इसे 'शिक्षा, दान और ध्यान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा.

उन्होंने अपने अनुयायियों से अपील की है कि जन्मदिन पर महंगे उपहार देने के बजाय जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा में सहयोग करें. साथ ही ध्यान, सेवा और दान के कार्यों में भाग लें.

क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें