डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान

केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आज डीजल और ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है.

डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के साथ सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर टैक्स को कम किया है.

पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

वहीं, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 8.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटरऔर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी लेवी 7.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

विंडफॉल टैक्स में बदलाव के साथ सरकार ने फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इनके रेट देश भर में स्थिर हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर सरकार हर 15 दिन में विंडफॉल टैक्स की नियमित रूप से समीक्षा करती है.

Instamart पर करें बुकिंग, जानिये मिनटों में कैसे घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर