ED Raids: कितने पैसे वाले हैं अशोक मित्तल, जिनके ठिकाने पर ईडी ने की छापेमारी?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के लिए आज की सुबह मुश्किलों भरी रही.

प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने एक साथ उनके जालंधर, पंजाब और गुरुग्राम स्थित कई ठिकानों पर धावा बोल दिया.

मामला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड और विदेशी निवेश से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का है.

राजनीति और शिक्षा जगत के बड़े नाम मित्तल पर हुई इस छापेमारी ने एक बार फिर जांच एजेंसियों और सत्ता पक्ष के बीच टकराव को हवा दे दी है.

अशोक मित्तल की आर्थिक स्थिति की बात करें तो वे पंजाब के प्रभावशाली और रईस नेताओं में गिने जाते हैं.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के आंकड़ों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के समय दिए गए हलफनामे में अशोक मित्तल ने अपनी कुल संपत्ति 91 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी.

इस संपत्ति में उनकी चल और अचल दोनों संपत्तियां शामिल हैं.

गुजरात में किन लोगों को होती है शराब पीने की छूट? जान लें ये नियम