बढ़ जाएगा बिजली बिल: दिवाली की झालर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली की रौनक हर तरफ नजर आने लगी है और त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं.

दिवाली की सजावट बिना रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों के अधूरी लगती है.  लेकिन अक्सर हम सस्ते के चक्कर में ऐसी झालरें खरीद लाते हैं जो त्योहार के बाद भारी-भरकम बिजली बिल का झटका दे जाती हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर भी जगमगाए और जेब पर भी असर न पड़े तो हमेशा एलईडी झालर ही खरीदें.

 बाजार में मिलने वाली पुरानी फिलामेंट और छोटे बल्ब वाली झालरें बहुत ज्यादा बिजली खींचती हैं.  इसके मुकाबले एलईडी लाइटें 80 प्रतिशत तक कम बिजली खाती हैं. 

झालर खरीदते समय उसके पैकेट पर लिखे वॉट को जरूर चेक करें.  एक अच्छी क्वालिटी की एलईडी झालर आमतौर पर 5 से 10 वॉट के बीच ही बिजली लेती है. 

लोकल मार्केट से बिना ब्रांड वाली सस्ती झालर खरीदने से बचें.  हमेशा कोशिश करें कि पैकेट पर BIS या ISI मार्क जरूर हो. 

अक्सर हम एक ही साइज की ढेर सारी झालरें खरीद लेते हैं और उन्हें एक के बाद एक जोड़ते जाते हैं. ऐसा करने से लोड बढ़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है.

झालर के साथ मिलने वाले प्लग और कंट्रोलर बॉक्स की क्वालिटी को नजरअंदाज न करें.  बेहद हल्के और सस्ते प्लास्टिक वाले प्लग सॉकेट में ढीले रहते हैं जिससे स्पार्किंग होती है और बिजली लीक होती रहती है.

इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?