FIFA World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुरुष खिलाड़ी क्यों पहन रहे 'काली ब्रा'

न्यू जर्सी स्टेडियम में 20 जुलाई को फीफा विश्व कप 2026 का समापन समारोह मनाया जाएगा.

अक्सर ही आपने यह देखा होगा कि फुटबॉल के मैच के दौरान कई खिलाड़ी एक काली ब्रा जैसा कुछ पहनते हैं.

आइए जानते हैं क्या है यह काली ब्रा जैसी चीज और क्या है इसका काम.

वेस्ट खिलाड़ी के ऊपरी शरीर के चारों तरफ कसकर फिट होती है और इसमें कंधे के ब्लेड के बीच एक छोटी सी जेब होती है.

इस पॉकेट के अंदर एक कंपैक्ट जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस है जो लगभग एक माचिस के आकार का है.

ट्रैकर लगातार सेटेलाइट के साथ कम्युनिकेशन करता है और प्रशिक्षण सत्र और मैच के दौरान खिलाड़ी की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है.

क्रॉप टॉप या फिर ब्रा जैसी डिजाइन इस बात को पक्का करती है कि डिवाइस ऊपरी रीढ़ के खिलाफ मजबूती से स्थित रहे.

ऐसा इसलिए ताकि खिलाड़ी के दौड़ने, कूदने या फिर अचानक मुड़ने के दौरान इसे हिलने से रोका जा सके.

इस वेस्ट में जीपीएस रिसीवर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे एडवांस्ड सेंसर होते हैं. यह हर सेकंड सैकड़ों डेटा पॉइंट इकट्ठा करते हैं.

Hydrogen Train: नॉर्मल ट्रेन से कितनी सस्ती पड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें