जानिए किस टीम ने सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा 0 पर किया आउट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में शतकों का शतक और रनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है.

जिसे आज तक कोई भी दिग्गज बल्लेबाज़ नहीं तोड़ सका.

सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ों पर नज़र डालें तो सचिन तेंदुलकर 8 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने कुल 60 मुकाबले खेले हैं. वेस्टइंडीज टीम के बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टीमों का नाम भी शामिल है.

सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ 7 बार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर 5 बार खाता खोले बिना प्वेलियन वापस लौटे हैं.

लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ गेंजबाज़ ऐसे भी है,जो सचिन तेंदुलकर को कभी शून्य पर आउट नहीं कर सके.

इनमें बांग्लादेश (19 मैच), बरमूडा (1 मैच), इंग्लैंड (69 मैच), आयरलैंड (2 मैच), केन्या (10 मैच), नीदरलैंड (2 मैच), यूएई (2 मैच),नामिबिया (1 मैच) शामिल हैं.

भारत बॉर्डर के नजदीक क्यों लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े बांग्लादेशी?