भारत बॉर्डर के नजदीक क्यों लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े बांग्लादेशी?

अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बाद से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव बढ़ता दिख रहा है.

पड़ोसी मुल्क से फिर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है.

अवैध घुसपैठियों को भारत की ओर से वापस भेजे जाने पर बांग्लादेश के सीमा रक्षा बल ने अपने क्षेत्र में लेने से इनकार कर दिया और भारत भेजे जाने का दबाव बनाया.

मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर शनिवार (20 जून) को उस समय तनाव पैदा हो गया

जब सैकड़ों लोगों ने बांग्लादेश की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की.

हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उन्हें रोक दिया और उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया.

यह घटना वैष्णवनगर के सुकदेवपुर चौकी पर हुई, जो बॉर्डर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां अभी बाड़ (fencing) नहीं लगी है.

ये हैं दुनिया के सबसे बेस्ट देश, जानें किस नंबर पर आता है भारत?