धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, जानें आज का रेट

आज सुबह- सुबह सोना और चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है.

सोना महंगा हुआ तो चांदी के दाम गिरे हैं.

मंगलवार, 3 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपए बढ़ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 460 रुपए महंगा हो गया है.

दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 1,39,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.  एक दिन पहले यानी सोमवार को इसका भाव 1,39,020 रुपए था.

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 460 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.  अब इसका भाव 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

आज चांदी का भाव 100 रुपए घटकर 1,99,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है.  सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख रुपए थी.

भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास