GST Exempt Items: भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें

इनमें कई बुनियादी खाद्य उत्पाद, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा से जुड़ी सेवा और पारंपरिक सामान शामिल हैं.

बुनियादी खाद्य पदार्थ खुले अनाज और मुख्य खाद्य पदार्थ जैसे चावल, गेहूं, आटा, बेसन और दालें भी छूट के दायरे में आते हैं. ताज मांस, मछली, अंडे और चिकन भी ताजे और बिना पैकेजिंग वाले रूप में छूट प्राप्त हैं.

शिक्षा और अध्ययन सामग्री इनमें बच्चों की नोटबुक, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, ड्राइंग बुक शामिल हैं. प्रिंटेड शैक्षिक और पढ़ने की सामग्री जैसे की किताब, समाचार पत्र, नक्शे, एटलस और ग्लोब को भी लागू जीएसटी दर के तहत टैक्स में राहत मिलती है.

स्वास्थ्य सेवा और दवा स्वास्थ्य सेवा को एक जरूरी सेवा माना जाता है. यही वजह है कि कई चिकित्सा सेवा जीएसटी से छूट प्राप्त है. कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 33 से ज्यादा जीवन रक्षक दवाओं के साथ मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन पर भी काफी टैक्स राहत दी गई है.

मिट्टी के बर्तन और पारंपरिक उत्पाद मिट्टी के बर्तन, दीये, खादी का धागा और खादी का कपड़ा शामिल हैं. पूजा की सामग्री, धार्मिक स्थलों से मिलने वाला प्रसाद और मूर्तियों या फिर  प्रतिमाएं जैसी कुछ धार्मिक और पूजा संबंधी वस्तुओं पर भी खास वास्तु और उसकी आपूर्ति के आधार पर जीएसटी से छूट मिल सकती है.

इन सभी चीजों पर टैक्स से छूट देने की मुख्य वजह लोगों की खरीदने की क्षमता है.  बुनियादी खाद्य उत्पाद, दवा और स्वास्थ्य सेवाएं जरूरत की चीजें हैं.

यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानिये कौन खरीदता है इन्हें?