Guru Purnima: इस खास मौके पर गुरुजनों को भेजें ये खास कोट्स और विशेज

गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुओं के योगदान को याद करते हैं और इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं

गुरु न केवल हमें किताबी ज्ञान से अवगत कराते हैं, बल्कि जीवन का असली मतलब भी समझाते हैं

गुरु पूर्णिमा विशेज गुरु ज्ञान का वह दीप हैं, जो जीवन का हर अंधकार मिटा देते हैं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं जिसने गुरु का हाथ थाम लिया, उसने मानो पूरी दुनिया की ताकत पा ली। गुरु पूर्णिमा की कोटि-कोटि शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों के लिए बधाई संदेश जिनके चरणों में मिल जाए सच्चा ज्ञान और शांति, वही गुरु दूर करते हैं जीवन की हर भ्रांति। हैप्पी गुरु पूर्णिमा अज्ञान को दूर करके ज्ञान की रोशनी दिखाने वाले, ऐसे आदरणीय गुरु को गुरु पूर्णिमा की कोटि-कोटि शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा कोट्स गुरु बिन भवनिधि तरइ न कोई, जो विरंचि शंकर सम होई। बिना गुरु के ज्ञान अधूरा है, गुरु से ही हर सपना पूरा है। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु की कृपा हो जिस पर भारी, मिट जाती है उसकी विपदा सारी, इस पावन पर्व पर गुरुचरणों में, सादर नमन करे दुनिया सारी। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें कैलेंडर