IMD Heatwave Alert : येलो-ऑरेंज और रेड... कितने डिग्री तापमान में कौन-सा अलर्ट होता है जारी

देश में बढ़ती गर्मी अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी बनती जा रही है.

ऐसे में मौसम विभाग के जारी किए जाने वाले अलर्ट को समझना बेहद जरूरी हो जाता है

येलो अलर्ट जब तापमान थोड़ा ज्यादा बढ़ता है और हीटवेव की शुरुआत होती है, तब येलो अलर्ट जारी किया जाता है. आमतौर पर तापमान 40°C के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर हो सकता है.

ऑरेंज अलर्ट जब गर्मी और ज्यादा बढ़ जाती है और लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ने लगता है, तब ऑरेंज अलर्ट जारी होता है. इसमें तापमान आमतौर पर 42°C से 45°C के बीच पहुंच सकता है

रेड अलर्ट  सबसे गंभीर चेतावनी होती है. इसमें तापमान 45°C या उससे ज्यादा हो सकता है. इस स्थिति में हीट स्ट्रोक (लू लगना) का खतरा बहुत ज्यादा होता है.

इस्लामाबाद के जिस होटल में होगी पीस टॉक, कौन है उसका मालिक?