Jio IPO: कैसे हुई Jio की शुरुआत, ईशा अंबानी ने बताई असली कहानी

जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स का आईपीओ लॉन्‍च होने से पहले कंपनी की टॉप लीडरशिप आज एक प्रेस कांफ्रेस कर रही है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक ईशा अंबानी ने जियो के शुरू होने की कहानी प्रेस कांफ्रेस में बताई.

जियो आईपीओ 21 अक्‍टूबर को खुलेगा.

ईशा अंबानी ने बताया कि यह वाकया 2009-2010 के आसपास का है, जब वे और उनके भाई आकाश अंबानी अमेरिका में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे

छुट्टियों में जब दोनों मुंबई स्थित अपने घर आए हुए थे, तब उन्हें अपना एक कॉलेज असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करना था.

उन्होंने कहा, “मैंने असाइनमेंट सबमिट करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से इंटरनेट काम नहीं कर रहा था और मैं अपना असाइनमेंट जमा नहीं कर पाई.

ईशा अंबानी ने कहा कि हमने ये चर्चा कि की भारत को दुनिया से पीछे क्यों रहना चाहिए? . ईशा ने कहा कि इसके कुछ वर्ष पश्‍चात 2016 में जियो को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया.

दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?