Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन में नया Privacy फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में आज यानी 23 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन का नया प्राइवेसी फीचर कैसे काम करेगा.

Xiaomi के मुताबिक, नई Privacy Display तकनीक सीधे डिस्प्ले में बनाई गई है. इसका काम स्क्रीन के देखने के एंगल को सीमित करना है.

जब Privacy Mode चालू किया जाएगा, तो फोन को सामने से देखने वाले व्यक्ति को स्क्रीन सामान्य तरीके से दिखाई देगी, लेकिन साइड से देखने पर डिस्प्ले काफी ज्यादा डार्क नजर आएगा.

60 डिग्री से ज्यादा के Viewing Angle पर साइड से दिखाई देने वाली ब्राइटनेस करीब 1 प्रतिशत तक रह सकती है.

Xiaomi 18 Pro सीरीज में नया M11 Luminescent Panel दिया जाएगा.   डिस्प्ले की Peak Brightness 4,000 Nits तक होगी.

यह पैनल सामान्य 2K Resolution वाले डिस्प्ले की तुलना में कम बिजली खपत करते हुए बेहतर Display परफॉर्मेंस दे सकता है.  फोन में सिर्फ 0.99mm के Bezels मिलेंगे, जिससे Screen-to-Body Ratio भी ज्यादा रहेगा.

Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh Battery दी जाएगी, जबकि 18 Pro Max में 8,500mAh की Battery मिलेगी.

कैमरा सेटअप भी इस सीरीज का बड़ा हिस्सा होगा.  दोनों फोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया Triple Rear Camera System मिलेगा.

इसमें 200MP Primary Camera और 200MP Periscope Telephoto Camera शामिल होने की बात सामने आई है.  50MP Ultra-Wide Camera भी मिलने की उम्मीद है.

भीड़ में आपका नाम सुनते ही iPhone देगा अलर्ट, कमाल का है ये फीचर