नीता अंबानी की 600 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी, बनाने में लगे 5 महीने, देखिये लुक
मिसेज अंबानी के लुक्स हमेशा ही लोगों को इंप्रेस कर जाते हैं और शाही ठाठ- बाट लाइमलाइट में आ जाते हैं
अब स्वदेश के एक साल पूरे होने के मौक पर फिर उनका क्लासी स्टाइल सबका ध्यान खींच ले गया
जिसके लिए वह गुजरात की करीब 600 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी पहनकर तैयार हुईं, जिसे उनकी पुरानी कोटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया
पूरा लुक एक कोटी के इर्द- गिर्द इतनी खूबसूरती से बुना गया कि वह पूरे इवेंट की हाइलाइट बन गया
नीता अंबानी इवेंट के लिए गुजरात की पारंपरिक आशावली सिल्क साड़ी पहनकर तैयार हुईं, जो अपने रिच ब्रोकेड वर्क बारीक डिजाइन के लिए जानी जाती है
मैजेंटा और गोल्डन कलर की इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने स्वदेश के साथ तैयार किया
आशावली सिल्क साड़ी का नाम अहमदाबाद के पुराने नाम आशावल से पड़ा है और इसकी बुनाई की परंपरा करीब 600 साल पुरानी मानी जाती है
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
Learn more