Phuket Delhi Turbulence Case: नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.
पायलट-इन-कमांड यानि कैप्टन का शुरुआती स्क्रीनिंग टेस्ट non-negative आया था.
इसके बाद Confirmatory टेस्ट हुआ. स्क्रीनिंग टेस्ट non-negative आने के बाद पायलट के सैंपल को निर्धारित लैब में भेजकर Confirmatory एनालिसिस किया गया.
इसमें ज्यादा सटीक और वैज्ञानिक जांच तकनीकों, जैसे GC/MS या LC-MS का इस्तेमाल किया जाता है.
अब इस दूसरे और ज्यादा सटीक टेस्ट में भी नतीजा पॉजिटिव आया है
इस मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को फ्लाइंग रोस्टर से हटा दिया गया है.
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 (A320 विमान वीटी-ईएक्सओ) ने क्रूज चरण के दौरान लगभग 300 फीट की अचानक ऊंचाई खो दी थी.
विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य (जिनमें दो पायलट और छह केबिन क्रू सदस्य शामिल थे) सवार थे.
Independence day 2026: जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे
Learn more