Ram Mandir: क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा?

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है.

इसके साथ ही उनका श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के साथ भी अब किसी तरह का संबंध नहीं रहा हैं.

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने साफ कर दिया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को सिर्फ उनके दायित्वों से ही नहीं बल्कि ट्रस्ट की सदस्यता से भी हटा दिया गया है.

गोविंद देव गिरि के इस बयान के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा था

कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को केवल उनके पदों से मुक्त किया गया है लेकिन, वो अब भी ट्रस्ट के सदस्य बने हुए हैं.

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद अब उनका श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से भी कोई संबंध नहीं है. उनकी सदस्यता भी खत्म हो गई है.

भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिल?