Rath Yatra 2026: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया 50,000 के पार...

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा गुरुवार (16 जुलाई) यानि कल से शुरू हो रही है.

पुरी नगरी 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंज रही है. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुचे हैं.

पुरी में होटलों और धर्मशालाओं के हालात ऐसे हो गए हैं कि आम भक्तों के बजट का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है.

यहां के लगभग 95% होटल, गेस्ट हाउस और लॉज करीब 6 महीने पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके थे.

बेसिक लॉज या सामान्य कमरे आम दिनों में ₹1500 से ₹3000 रुपये प्रति रात में मिल जाते थे, उनका किराया इस समय 50000 रुपये प्रति रात को भी पार कर गया है.

वहीं, ग्रैंड रोड पर स्थित कुछ लॉज, जहां की खिड़कियों या बालकनी से सीधे रथ यात्रा के दर्शन होते हैं

वहां के कमरों की कीमत ₹1 लाख से ₹1.5 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए शहर में ठहरना नामुमकिन हो गया है.

हालात को देखते हुए तमाम श्रद्धालु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और समुद्र के किनारे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं.

आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानें घटस्थापना मुहूर्त