दुनिया के इन देशों में भी जलाया जाता है रावण, सिर्फ भारत में नहीं होता दहन

भारत में दशहरा की तैयारी शुरू हो चुकी है. दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है.

यह त्योहार न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई दूसरे देशों में भी मनाया जाता है.

आइए जानते हैं कि कौन-कौन से देशों में रावण दहन होता है.

मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है और यहां दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है.

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन में हिंदू समुदाय दशहरा मनाते हैं. 

अमेरिका के न्यू जर्सी, टेक्सास और कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र दशहरा कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं

यूनाइटेड किंगडम के लंदन और लीसेस्टर जैसे शहरों में भारतीय समुदाय द्वारा पारंपरिक तरीके से दशहरा मनाया जाता है. 

कनाडा के टोरंटो और वेंकूवर जैसे शहरों में भारतीय समुदाय विजयदशमी मानते हैं.  यहां के खास बात है कि यहां रावण के साथ-साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाते हैं.

Jio IPO: कैसे हुई Jio की शुरुआत, ईशा अंबानी ने बताई असली कहानी