Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा?
सावन पूर्णिमा न केवल सावन महीने का अंतिम दिन होता है, बल्कि इस दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जाता है.
हर बार की तरह इस साल भी तिथियों के फेर के कारण लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सावन पूर्णिमा 27 अगस्त को मनाई जाएगी या 28 अगस्त को?
सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होगी.
वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर होगा. साल 2026 में पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त होगी.
सावन पूर्णिमा का पर्व 28 अगस्त 2026 , शुक्रवार को मनाया जाएगा.
सावन पूर्णिमा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यह सावन महीने का अंतिम दिन होता है.
पूरे सावन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने के बाद पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु विशेष पूजा-पाठ करते हैं.