शताब्दी-जनशताब्दी, संपर्क क्रांति-राजधानी और मेल, जानिये इन ट्रेनों में क्या फर्क
भारतीय रेलवे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ट्रेनें चलाता है. किसी ट्रेन को तेज रफ्तार के लिए बनाया जाता है.
तो किसी का मकसद ज्यादा शहरों को जोड़ना होता है. इसी वजह से इन ट्रेनों के नाम और सुविधाएं भी अलग होती हैं.
शताब्दी एक्सप्रेस क्या है?शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज और प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाती है. यह आमतौर पर सुबह चलती है और उसी दिन अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है.इसमें यात्रियों को खाने-पीने की सुविधा भी दी जाती है. इसके कम स्टॉप होते हैं.
जनशताब्दी एक्सप्रेस किसके लिए है?जनशताब्दी एक्सप्रेस को शताब्दी का किफायती विकल्प माना जाता है. इसका किराया शताब्दी से कम होता है.
राजधानी एक्सप्रेस की क्या खासियत है?राजधानी एक्सप्रेस देश की राजधानी दिल्ली को अलग-अलग राज्यों की राजधानियों और बड़े शहरों से जोड़ती है. यह लंबी दूरी की तेज ट्रेनों में शामिल है. इसमें एसी कोच होते हैं
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस क्यों शुरू की गई?संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मकसद देश के अलग-अलग राज्यों और बड़े शहरों को दिल्ली से बेहतर तरीके से जोड़ना
मेल ट्रेन क्या होती है?मेल ट्रेनें पहले डाक पहुंचाने के लिए शुरू की गई थीं. समय के साथ इनमें यात्रियों का सफर भी शुरू हो गया.
अगर आपको जल्दी पहुंचना है. तो शताब्दी या राजधानी एक्सप्रेस बेहतर विकल्प हो सकती हैं. अगर कम खर्च में सफर करना चाहते हैं. तो जनशताब्दी अच्छी मानी जाती है.
इस रेलवे स्टेशन का नहीं है कोई नाम, गांव वालों ने क्यों हटा दिया साइन बोर्ड