Sonam Wangchuk: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा....

सोमन वांगचुक ने 26 दिन से चल रहे अपने अनशन को आखिरकार तोड़ दिया है.

26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा और बॉडी कैसे रिएक्ट करेगी?

लगातार कई दिनों तक भूखे रहने के बाद शरीर सामान्य तरीके से काम नहीं करता.

लंबे समय तक खाना न मिलने पर शरीर खुद को बचाने के लिए अपनी एनर्जी बचाने लगता है और धीरे-धीरे उसका मेटाबॉलिज्म भी बदल जाता है.

ऐसे में जब अचानक दोबारा ज्यादा मात्रा में खाना मिलता है, तो शरीर को उसे संभालने में दिक्कत हो सकती है.

इस दौरान शरीर में कार्बोहाइड्रेट की उपलब्धता कम हो जाती है और इंसुलिन का स्तर भी घटने लगता है.

साथ ही शरीर में कई जरूरी विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थायमिन की मात्रा भी कम होने लगती है.

Gold-Silver Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव