इतनी महंगी सब्जी: 300 रुपये का एक खीरा, 680 के टमाटर
भारत में सब्जियों की कीमत थोड़ी-बहुत ऊपर नीचे हो जाती है, तो लोग परेशान हो जाते हैं.
लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं.
नॉर्वे को ही ले लीजिए- यहां नींबू की कीमत 850 रुपये प्रति किलो, टमाटर 680 रुपये प्रति किलो और एक खीरे की कीमत 300 रुपये है.
नॉर्वे में ही रहने वाले एक भारतीय शख्स ने इस हकीकत से रूबरू कराया है.
X (पहले ट्विटर) पर विनोद नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो नॉर्वे में सब्जियों की कीमतों पर बेस्ड है.
विनोद का कहना है कि इतने सालों से वह यहां रह रहे हैं, बावजूद इनकी कीमतें उन्हें आज भी हैरान कर देती हैं.
दुनिया के किस देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां, भारत का कौन सा नंबर?
Learn more