दुनिया के किस देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां, भारत का कौन सा नंबर?

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर सरकारी छुट्टियां खूब होती हैं.

इस लिस्ट में भारत, नेपाल समेत कई देशों के नाम शामिल हैं.

जहां कुछ देश अपने नागरिकों को साल में ढेरों छुट्टियों का तोहफा देते हैं, वहीं कई देशों में छुट्टियों का दायरा बहुत सीमित रखा जाता है.

दुनिया भर के देशों में मिलने वाली सरकारी छुट्टियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत इस सूची में सबसे शीर्ष पर नजर आता है.

भारत में राष्ट्रीय पर्वों, राजपत्रित यानी गजटेड छुट्टियों, वैकल्पिक अवकाशों और विभिन्न धार्मिक तथा क्षेत्रीय पर्वों को मिला  दिया जाए तो साल भर में कुल छुट्टियों का आंकड़ा 42 तक पहुंच जाता है.

नेपाल दूसरे नंबर पर - भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल का नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है, जहां नागरिकों को एक साल में करीब 35 सार्वजनिक छुट्टियां मिलती हैं.

वैश्विक आंकड़ों में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो देशों का नाम दर्ज है, जिनमें ईरान और म्यांमार शामिल हैं.  इन दोनों ही देशों में साल भर में 26-26 सरकारी छुट्टियां दी जाती हैं.

पांचवें स्थान पर दक्षिण एशियाई देश श्रीलंका है, जहां हर साल 25 आधिकारिक छुट्टियां घोषित की जाती हैं.  श्रीलंका की छुट्टी प्रणाली में बौद्ध, हिंदू, इस्लाम और ईसाई धर्म के प्रमुख पर्वों का सुंदर संतुलन दिखाई देता है.

October Horoscope: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, जानिये क्या कहती है आपकी राशि