विदेश घूमने के साथ करनी है सोने की शॉपिंग? इन 5 देशों का बनाएं प्लान

दुनिया में कुछ ही देश ऐसे हैं जो हर साल बड़ी मात्रा में सोना उत्पादन करते हैं और इस उद्योग पर हावी हैं.

चीन 2024 में भी दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक बना रहा. यहां करीब 380 टन सोना निकाला गया, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 10 प्रतिशत है.

शानडोंग, हेनान और जियांग्शी जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर खनन होता है.

रूस इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जहां करीब 330 टन सोना निकाला गया. साइबेरिया और रूस के पूर्वी हिस्सों में इसकी बड़ी खदानें हैं.

ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा, जहां 2024 में लगभग 284 टन सोना उत्पादन हुआ.

कनाडा चौथे स्थान पर है, जहां करीब 202 टन सोना निकाला गया. ओंटारियो, क्यूबेक, ब्रिटिश कोलंबिया और नुनावुत इसके प्रमुख खनन क्षेत्र हैं.

अमेरिका पांचवें नंबर पर है, जहां 2024 में करीब 158 टन सोना उत्पादन हुआ. नेवादा यहां का सबसे बड़ा केंद्र है

बहुत प्यार करती हूं, वापस आ जा… मंगेतर की हत्या के बाद सिया का ढोंग