What is Halloween: हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

हर साल 31 अक्टूबर का दिन दुनिया भर में बेहद अनोखे अंदाज में मनाया जाता है, जिसे हैलोवीन के नाम से जाना जाता है.

इस दिन लोग आम दिनों की तरह नहीं रहते, बल्कि डरावने मेकअप, अजीबो-गरीब भूतों जैसे लिबास और अजीबोगरीब मुखौटों में नजर आते हैं.

घरों को मकड़ी के जालों, कद्दूओं और कंकालों से सजाया जाता है, और बच्चे गलियों में घूमकर कैंडीज मांगते हैं.

हैलोवीन के इतिहास की शुरुआत प्राचीन केल्टिक सभ्यता से मानी जाती है, जो सदियों पहले आयरलैंड, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में बसी हुई थी.

इन लोगों का नया साल एक नवंबर से शुरू होता था, जिसे वे गर्मियों के खत्म होने और ठंडी सर्दियों की शुरुआत का संकेत मानते थे.

सर्दियों का यह मौसम उनके लिए अंधेरे और कड़ाके की ठंड से जुड़ा होता था.

इसलिए वे मानते थे कि नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 अक्टूबर की रात को इस दुनिया और दूसरी दुनिया के बीच का पर्दा हट जाता है.

Diwali 2026: औरंगजेब ने पटाखों पर क्यों लगाई थी बंदिश