Apple Wallet और Apple Pay में क्या है फर्क?

सबसे पहले बात करते हैं Apple Wallet की. इसे आप अपने iPhone में मौजूद एक डिजिटल वॉलेट की तरह समझ सकते हैं.

Wallet में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा बोर्डिंग पास, टिकट, लॉयल्टी कार्ड, इवेंट पास और कुछ अन्य डिजिटल पास सेव किए जा सकते हैं.

यानी इसका मुख्य काम आपके जरूरी कार्ड और पास को एक ही जगह पर मैनेज रखना है.

Apple Pay एक पेमेंट सर्विस है जिसकी मदद से यूजर सपोर्टेड जगहों पर अपने Apple डिवाइस के जरिए पेमेंट कर सकता है

इसके लिए बैंक कार्ड को Apple Pay में कनेक्ट करना होता है और फिर जहां Apple Pay एक्सेप्ट किया जाता है, वहां पेमेंट किया जा सकता है

iPhone में Apple Pay से जुड़ा कार्ड नॉर्मली Wallet ऐप में दिखाई देता है. यही वजह है कि दोनों को लेकर कंफ्यूजन पैदा होता है.

क्या है BRICS में होने वाला गाला डिनर, कहां से शुरू हुई यह परंपरा?