कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा को मौका दिया है.
उन्होंने 24 साल की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है और अशोक को अपनी खतरनाक रफ्तार के लिए जाना जाता है.
कौन हैं अशोक शर्मा? चलिए जानते है
अशोक शर्मा राजस्थान से आते हैं. वो जयपुर के पास स्थित रामपुरा क्षेत्र के निवासी हैं और उनका क्रिकेट करियर संघर्ष से भरा रहा है.
अशोक शर्मा की मेहनत आखिरकार रंग लाई और 2025-26 डोमेस्टिक सीजन में उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर कई रिकॉर्ड बना डाले.
अशोक भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
उन्होंने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी कहर बरपाया और 7 मैचों में 13 विकेट लिए.
Commonwealth Games History: गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू, जानिये भारत से जुड़ी खास बातें