सावन को क्यों कहा जाता है इसे सबसे रोमांटिक मौसम, बॉलीवुड और गानों का कनेक्‍शन

सावन का मौसम आते ही हवाओं में प्यार का खुमार छा जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन को ही साल का सबसे रोमांटिक सीजन क्यों कहा जाता है?

बारिश के मौसम में प्रकृति का हरा-भरा रूप देखकर इंसान का दिमाग ‘सेरोटोनिन’ और ‘डोपामाइन’ जैसे केमिकल्स रिलीज़ करता है.

जब बाहर बारिश हो रही होती है, तो इंसानी फितरत किसी खास के पास होने या उससे बात करने की चाहत बढ़ा देती है.

इसी वजह से इस मौसम में कपल्स के बीच बॉन्डिंग और ज्यादा गहरी हो जाती है.

सावन का मतलब बॉलीवुड के रोमांटिक गानों से भी जुड़ा है. ‘टिप टिप बरसा पानी’ से लेकर ‘आहा रिमझिम के ये प्यारे प्यारे गीत लाएं’ तक

जब भी बारिश शुरू होती है, हमारे दिमाग में ये धुनें बजने लगती हैं और दिल खुद-ब-खुद रोमांटिक मिजाज में ढल जाता है.

Nag Panchami Special: छत्तीसगढ़ का दलहा पहाड़, जहां सूर्यकुंड के पानी से दूर होती हैं बीमारियां