iPhone 18 के आते ही iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?
Apple ने भारत में अपने iPhone 17 की कीमत में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है.
कंपनी ने ये बदलाव iPhone 18 सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लॉन्च के तुरंत बाद किया है.
भारत में iPhone 17 को Apple ने ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था.
अब इसकी कीमत बढ़ाकर ₹99,900 कर दी गई है. यानी फोन की कीमत में सीधे ₹17,000 का इजाफा हुआ है.
iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत पहले 82,900 रुपये थी. अब इसे खरीदने के लिए ₹99,900 खर्च करने होंगे. यानी फोन ₹17,000 महंगा हो गया है.
वहीं, इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹1,02,900 से बढ़कर ₹1,24,900 हो गई है. इस वेरिएंट पर ₹22,000 की बढ़ोतरी हुई है.
कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
Learn more