World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जानिये इतिहास

आज के समय में मोबाइल पर चैट करते इमोजी (Emoji) का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है.

खुशी हो, दुख हो, गुस्सा हो या किसी को प्यार जताना हो, लोग अपनी बात इमोजी के जरिए भी बताते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला इमोजी किसने बनाया था और इसकी शुरुआत कैसे हुई? आइए जानते हैं.

दुनिया का पहला आधुनिक इमोजी जापान के शिगेताका कुरिता (Shigetaka Kurita) ने साल 1999 में बनाया था.

उस समय वह जापान की मोबाइल कंपनी NTT DoCoMo में काम करते थे.

उस दौर में मोबाइल पर मैसेज भेजने की सुविधा तो थी, लेकिन लोग अपनी भावनाएं ठीक से नहीं बता पाते थे.

कई बार सामने वाला मैसेज का मतलब गलत समझ लेता था. इसी परेशानी को दूर करने के लिए शिगेताका कुरिता ने इमोजी बनाने का फैसला किया.

उन्होंने कुल 176 इमोजी तैयार किए थे. इनमें हंसता चेहरा, दिल, सूरज, बादल, बारिश, फोन, घड़ी और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई दूसरे निशान शामिल थे.

 इमोजी का आकार सिर्फ 12×12 पिक्सल था. आकार छोटा था, लेकिन इनका काम बहुत बड़ा था.

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुरुष खिलाड़ी क्यों पहन रहे ‘काली ब्रा’