मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान जिला प्रशासन का एक गजब का कारनामा सामने आया हैं. सम्मेलन में आए आमजन यानि बारातियों को खाने में केवल आचार पूरी के पैकेट ही दिए गए. इस मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा नाराजगी भी देखी गई. खास बात यह है कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का यह गढ़ हैं उसके बाद भी शुजालपुर से ऐसी तस्वीरें निकलकर आना जिला प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही हैं.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पड़े भोजन के लाले
सरकार की सभी तरह की शासकीय योजना को जमीन स्तर तक पहुंचने वाली और इसे सफल बनाने में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहता है. शुजालपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. लेकिन अंत में उन्हें सम्मान तो दूर उन्हें भोजन भी नसीब नहीं हुआ, ऐसे में उन्हें वहां से भूखे ही लौटना पड़ा. इस मामले में प्रशासन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं.
कोल यार्ड के प्रदूषण से फसल बर्बादः आसपास के लोगों को दमा की शिकायत, पर्यावरण विभाग ने लगाया
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

